महोबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को कचहरी स्थित नवनिर्मित एडीआर भवन में वन महोत्सव सप्ताह के मौके पर न्यायिक अधिकारियों ने पौधरोपण किया।
सुबह 11 बजे जिला जज हरवीर सिंह, प्राधिकरण के सचिव अंशुमन धुन्ना समेत न्यायिक अधिकारियों ने एक-एक पौधा रोपित कर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
इस मौके पर जिला जज ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। सभी को इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए। (संवाद)