फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/ चरखारी। बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी व तहसीलों में एसडीएम को कृषि कानूनों के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने कुलपहाड़ तहसील में हुई चकबंदी में धारा 52 का प्रकाशन रोककर जांच किए जाने की मांग की है। किसान यूनियन किसानों को न्याय न मिलने पर धरना प्रदर्शन, चक्का जाम की चेतावनी दी। इस दौरान संगठन प्रभारी बुंदेलखंड बालाजी, किरन पाठक, सुशील खेवरिया, संतोष तिवारी, देवीदीन राजपूत समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। चरखारी संवाद के अनुसार बुंदेलखंड किसान यूनियन ने एसडीएम पीयूष जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने तीनों कृषि कानूनों के विरोध में विरोध जताया।
विज्ञापन

शनिवार को किसान यूनियन के आह्वान पर चित्रकूट धाम मंडल बांदा के मंडल सचिव रामकिशन शर्मा के नेतृत्व में किसान यूनियन के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा। मांगे पूरी न होने पर दिल्ली कूच करने की चेतावनी दी। इस दौरान किसान बालकृष्ण, योगेश पाठक, काशिया बेगम, राजेश कुमार, उदयभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें