फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः पूरे दिन कोतवाली में बैठाने से बिगड़ी थी वृद्ध की हालत

विज्ञापन
हाईवे पर बजरंग चौक के समीप शव रखकर जाम लगाए परिजन। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। पुलिस की प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या करने वाले वृद्घ प्रमोद कुमार उदैनिया के परिजनों का आरोप है कि कोतवाली चरखारी में तैनात एसआई एक सप्ताह से लगातार परेशान कर रहा था। सात जुलाई को पीड़ित को ही कोतवाली में पूरे दिन बैठाए जाने से प्रमोद की हालत बिगड़ गई थी। भांजा कैलाश गोस्वामी उन्हें घर लाया था। आठ जुलाई को फिर कोतवाली बुलाकर जबरन राजीनामा कराया गया।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी में संचालित चिटफंड कंपनी के अधिकारियों ने रकम दोगुनी करने का लालच देकर बरायं निवासी प्रमोद कुमार को एजेंट बना दिया। प्रमोद ने अपने रिश्तेदारों व गांव के लोगों के लाखों रुपये जमा करा दिए। समयसीमा पूरी होने के बाद कंपनी ने टरकाना शुरू कर दिया और बाद में कंपनी भाग गई। लोग प्रमोद से रुपये वापसी का दबाव बनाने लगे। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली चरखारी में कंपनी के छह अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप है कि एसआई श्यामदेव ने आरोपियों से साठगांठ कर पीड़ित पर राजीनामे का दबाव बनाया।
वृद्ध के आत्महत्या करने की की जांच सीओ सिटी को दी है। जांच आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है। पुलिस कर्मचारी पर लगे आरोप की भी जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें