फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव

विज्ञापन
हमले से घायल सिपाही। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने पथराव कर दिया। पहाड़ पर चढ़कर पत्थर मारने से एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

महोबा निवासी लालू उर्फ जुम्मन के खिलाफ शहर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वह कई वर्षों से फरार चल रहा था। मामले की विवेचना खन्ना थाना प्रभारी राधेश्याम वर्मा कर रहे थे। सोमवार को पुलिस को लोकेशन मिली कि आरोपी महोबा के उपकारागार के पीछे से निकल रहा है। थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर वह नजदीक के पहाड़ पर चढ़ गया और पुपथराव कर दिया। सिर पर पत्थर लगने से सिपाही राजेश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने कोतवाली पुलिस को बुला लिया और घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया। अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम का कहना है कि लालू वर्ष 2019 से गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा था। विवेचक व सिपाही सूचना मिलने पर पकड़ने गए थे। पथराव करने से एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें