फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चालक की मौत, क्लीनर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहदौरा गांव के समीप दो डंपरों की भिड़ंत में एक डंपर के चालक की मौत और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर एक डंपर कबरई से गिट्टी लादकर बांदा की ओर जा रहा था। तभी हाईवे पर नहदौरा गांव के समीप बांदा की ओर से आ रहे खाली डंपर से भिड़ंत हो गई। इससे गिट्टी भरा डंपर खाई में गिर गया। खाली डंपर के चालक फतेहपुर निवासी 30 वर्षीय रोहित की मौके पर मौत हो गई। क्लीनर विमल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद गिट्टी डंपर के चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें