फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा से 40 हजार रुपये से भरा बैग छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बैंक से रुपये निकालकर भतीजे के साथ घर जा रही वृद्घा के हाथ से 40,500 रुपये की नगदी से भरा बैग छीनकर युवक भाग निकला। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के तेईया गांव निवासी फुलिया अहिरवार अपने भतीजे शंकर पीएनबी हरपालपुर गई थी। बैंक से 40,500 रुपये की नकदी निकालने के बाद शुक्रवार की शाम वृद्घा बैग में रखकर पैदल घर जा रही थी। तभी हरपालपुर रेलवे फाटक के समीप पीछे से आ रहे युवक ने झपट्टा मारकर नकदी से भरा बैग छीन लिया और भाग निकला। शोर शराबा सुनकर सड़क से गुजर रहे लोगों और भतीजे ने दौड़कर काफी दूर तक पीछा किया लेकिन आरोपी पहुंच से दूर चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले पीड़ित वृद्घा ने बताया कि उसके पुत्र दिल्ली में मेहनत-मजदूरी करते हैं। गांव के कुछ लोगों से उधार लिए गए रुपये चुकाने थे, जिसके लिए पुत्रों ने खाते में पैसे भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें