फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
मृतक शिवम की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। दाऊपुरा में बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगा ली। कई वर्षों से इलाज व झाड़-फूंक के बाद भी आराम न मिलने पर युवक ने यह कदम उठाया। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

दाऊपुरा निवासी राकेश कुमार सैनी का पुत्र शिवम (23) तीन वर्षों से मानसिक बीमारी से परेशान था। गुरुवार की रात नौ बजे गर्मी का मौसम होने के कारण परिजन दरवाजे पर बैठे थे। तभी युवक ने कमरे में पंखे के छल्ले से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजन अंदर गए तो युवक को फांसी पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन युवक को फंदे से नीचे उतार इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र मानसिक परेशान रहता था। उसका इलाज कराया लेकिन आराम नहीं मिला। झाड़-फूंक कराने से कोई फायदा नहीं मिला। इकलौते बेटे के खुदकुशी करने से माता-पिता का रोकर बुरा हाल है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें