फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के मंडप से पहले प्रेमी संग भागी प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला के एक मोहल्ले में शादी की तैयारियों के बीच मंडप से एक दिन पहले प्रेमिका प्रेमी के साथ चली गई। इतना ही नहीं युवती अपने साथ शादी के लिए घर में रखी 50 हजार की नगदी व सोने-चांदी के आभूषण ले गई। पिता ने एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवती की बरामदगी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बा खरेला निवासी 21 वर्षीय युवती का कस्बे के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। पिता ने युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। 30 अप्रैल को दरवाजे पर बरात आनी थी। जिसकी तैयारियों में पूरा परिवार जुटा हुआ था। 28 अप्रैल को मंडप कार्यक्रम को लेकर रिश्तेदार भी घर आ गए थे लेकिन 27 अप्रैल की शाम युवती प्रेमी के साथ चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाना खरेला में तहरीर दी। जिसमें आरोपी कुलदीप पर युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाया।
तहरीर में पिता ने बताया कि पुत्री अपने साथ शादी के लिए रखी 50 हजार की नगदी व सोने-चांदी के जेवर भी ले गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खरेला विजय कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद किया जाएगा। उधर मंडप से एक दिन पहले युवती के लापता होने से शादी की तैयारियां धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें