फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के एक मोहल्ले में युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती मंगलवार की शाम घर पर अकेली थी जबकि परिजन किसी काम से बाहर गए थे। तभी मोहल्ले का रम्मू चौरसिया मौका पाकर घर में घुस गया और युवती को बुरी नियत से पकड़कर छेड़खानी करने लगा। शोर-शराबा मचाने पर आरोपी ने किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।
शाम को घर पहुंचे परिजनों को युवती ने पूरी घटना बताई। तब परिजन युवती के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी रम्मू चौरसिया के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें