महोबा। कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव में दबंगों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
पचपहरा गांव निवासी इंद्रपाल मंगलवार की शाम घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी दो लोग वहां पहुंच गए। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर दबंगों ने इंद्रपाल को पीटकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घायल इंद्रपाल की पत्नी प्रीति की तहरीर पर पुलिस ने देवेंद्र व कौशल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।