फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को बांटने के लिए नकली शराब बनाते प्रधान पद के उम्मीदवार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। पंचायत चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए प्रधान पद के एक प्रत्याशी ने खुद शराब बनाने का काम शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को भारी मात्रा में नकली शराब व बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विकासखंड कबरई के तिंदौली गांव निवासी बृजेंद्र राजपूत प्रधान पद का उम्मीदवार है। बृजेंद्र ने पंचायत चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए अपने ट्यूबवेल पर नकली शराब बनाने का काम शुरू कराया। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ट्यूबवेल पर छापा मारा।
मौके से बृजेंद्र राजपूत को 45 क्वार्टर नकली शराब, तीन किलो यूरिया व 15 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी संजय शर्मा का कहना है कि पकड़ा गया बृजेंद्र राजपूत गांव से प्रधान पद का प्रत्याशी था। पांच फरवरी को भी वह नकली शराब के साथ पकड़ा गया था। इसी तरह श्रीनगर थाना पुलिस ने कबूतरा डेरा सेलामाफ में छापा मारकर संगीता व फूलवती को 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें