चरखारी (महोबा)। अकठौंहा गांव में गुरुवार की रात चोर एक मकान से हजारों के जेवर चोरी कर ले गए। घर में सो रहे परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चरखारी कोतवाली क्षेत्र के अकठौंहा गांव निवासी प्यारे गुरुवार की रात परिवार समेत घर में सो रहा था। रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुसे। अटैची और बक्सों का ताले तोड़कर सोने की झुमकी, टॉप्स, चांदी की पायल, चूड़ा व कंगन आदि चोरी कर ले गए।
शुक्रवार की सुबह जब परिजन जागे, तब वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।