फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मोहल्ला बजरिया में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर झूलता मिला। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करने व मारपीट कर फंदे पर लटकाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छतरपुर के कृष्णा कालोनी निवासी सोमदत्त मिश्रा ने अपनी पुत्री वर्षा की शादी जून 2010 में शहर के मोहल्ला बजरिया निवासी उमेश त्रिपाठी के साथ की थी। मंगलवार की रात वर्षा का शव घर में फंदे पर झूलता मिला।
सूचना मिलने पर पहुंचे पिता सोमदत्त मिश्रा ने कार व नगदी की मांग को लेकर ससुराल वालों पर बेटी को मारपीट कर फंदे पर लटका कर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शादी के बाद से बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। दो दिन पहले बेटी ने मारपीट करने की जानकारी फोन पर दी थी। पिता ने आरोप लगाया है कि उमेश त्रिपाठी के संबंध किसी दूसरी युवती से होने के चलते वह लगातार धमका रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें