फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुबाड़े की दीवार तोड़कर 23 बकरियां ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। बिलखी गांव में मंगलवार की रात दो सगे भाइयों के पशुबाड़े की दीवार तोड़कर चोर 23 बकरियां चोरी कर ले गए। बाड़े में दो बकरियां मृत मिली हैं। पशुपालक चोरी गई बकरियों की कीमत तकरीबन एक लाख रुपये बता रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

श्रीनगर थाना क्षेत्र के बिलखी गांव निवासी भूपत यादव व उसका भाई करन बकरी पालन का काम करते हैं। मंगलवार की रात दोनों भाइयों की 25 बकरियां पशुबाड़े में बंधी थी। रात में चोरों ने पशुबाड़े की दीवार पीछे से तोड़ी और 23 बकरियां चोरी कर ले गए।
बुधवार की सुबह परिजन पशुबाड़े पहुंचे तो बकरियां गायब व दीवार टूटी मिली। सूचना मिलने पर श्रीनगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष संजय शर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराकर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें