फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रही बेवा के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम खेत से घर लौट रही विधवा को बाइक सवार ने घर छोड़ने के लिए लिफ्ट दिया। इसके बाद एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। शाम को काफी देर तक महिला के घर न लौटने पर खोजबीन करने निकले परिजनों ने खेत के पास आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के पकड़े जाने पर उसके घरवालों ने पीड़ित के घर पर धावा बोलकर परिजनों के साथ मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आरोपी के पुत्र के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की आठ वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तब से महिला खेती-किसानी कर अपनी दो बेटियों व एक बेटे का भरण-पोषण कर रही है। मंगलवार की देर शाम महिला खेत से फसल काटकर घर लौट रही थी। रास्ते में एक बाइक सवार ने घर छोड़ने की बात कहतेे हुए महिला को लिफ्ट दी और एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
खेत से घर लौटने में देर होने पर पीड़ित के परिजन खोजबीन करते हुए खेतों की ओर पहुंचे। वहां आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि इसके बाद रात में आरोपी के परिजन असलहे लेकर उसके घर पहुंचे और परिजनों से मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी बृजकिशोर निवासी मटौंध बांदा के खिलाफ दुष्कर्म और आरोपी के पुत्र के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें