महोबा। शहर के चरखारी मार्ग में एफसीआई गोदाम के समीप रिश्तेदारी में जा रही युवती व उसके परिजनों से युवकों ने अभद्रता करते हुए छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने दो नामजद समेत दस अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जनपद जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ महोबा आई थी। गुरुवार की शाम चरखारी बाईपास मार्ग से पैदल रिश्तेदारी में जाते समय 12 से अधिक युवकों ने युवती व परिजनों को रोककर अभद्रता कर दी और छीनाझपटी करते हुए मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों के साथ शहर कोतवाली पहुंच पूरी घटना बताई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दिलीप व यशवंत निवासी बिलवई व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।