फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर के दौरान बिजली टीम पर ग्रामीणों का हमला, उपकरण तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। सुरहा गांव में रविवार को लगाए गए विद्युत विभाग के शिविर में बिल माफ करने के मामले में कुछ ग्रामीणों की अधिकारियों से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर ग्रामीणों ने शिविर में मौजूद विद्युत विभाग की टीम पर हमला कर दिया। कर्मचारियों की बाइक, लैपटॉप व मोबाइल फोन तोड़ दिया। कर्मचारियों ने शिविर में उपभोक्ताओं से जमा कराई गई रकम भी छीनने का आरोप लगाया है। विद्युत कर्मियों ने किसी तरह वहां भागकर जान बचाई। बाद में कबरई थाने जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र अलीपुरा के अवर अभियंता रमेश चंद्र ने रविवार को सुरहा गांव एकमुश्त समाधान योजना के तहत शिविर लगाया था। शिविर में छह ग्रामीण बिजली बिल माफ करने का दबाव बनाते हुए विद्युत विभाग के अफसरों से भिड़ गए। पहले कहासुनी हुई, बात बढ़ने पर मारपीट शुरू कर दी। इस पर बिजली विभाग की टीम ने किसी तरह गांव से भागकर जान बचाई।
अवर अभियंता ने कबरई थाने में तहरीर देकर बताया कि ग्रामीणों ने संविदाकर्मी देवेंद्र सिंह का लैपटॉप, कीबोर्ड व मोबाइल तोड़ दिया और बैग में रखा कैश भी छीन लिया। मीटर रीडर अनूप शुक्ला का हेलमेट, बिलिंग मशीन और संविदाकर्मी पुष्पेंद्र कुमार की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। सभी कर्मचारियों ने थाने में घटना का वीडियो व तहरीर सौंपी है। उधर, थानाध्यक्ष कबरई दिनेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें