फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वों में अफवाह व अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई- सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। होली पर्व और शब-ए-बरात को लेकर रविवार को थानों में पीस कमेटी की बैठकें हुईं। इस दौरान सभी से मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की गई। होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखने के साथ अफवाह व अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कबरई थाने में सीओ सदर रामप्रवेश राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। सीओ ने कहा कि पुलिस को अपने परिवार की तरह समझकर मदद करें। उन्होंने थानाध्यक्ष को शस्त्र लाइसेंस जमा कराने के निर्देश दिए।
कुलपहाड़ के सीओ राजकुमार पांडेय ने पीस कमेटी की बैठक में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बैठक में कोतवाली प्रभारी रवींद्र तिवारी, डॉ. कमलेश सक्सेना, अजयराज, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। श्रीनगर में चरखारी सीओ उमेशचंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में होली पर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में थानाध्यक्ष संजय शर्मा, मन्नू कुशवाहा, प्रमोद सेनी आदि मौजूद रहे। अजनर में थानाध्यक्ष श्याम प्रताप पटेल की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक में मिलजुलकर पर्व मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने शराब ठेके व संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। अपर एसपी आरके गौतम के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत अपराध रजिस्टर लेकर गांव में भ्रमण किया गया और ग्रामीणों से वार्ताकर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की जांच कर उन्हें सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें