फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर रहे एलआईसी कर्मी, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। निजीकरण के विरोध और लंबित वेतन पुनर्निर्धारण की मांग को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। संयुक्त मोर्चा के बैनरतले कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि निजीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारी व कर्मचारी इसका खुलकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के पास एलआईसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे शाखा प्रबंधक संजीव शुक्ल ने कहा कि 43 माह बीत जाने के बाद भी बीमा कर्मियों के वेतन पुनर्निर्धारण को लेकर प्रबंधन ने कोई ठोस प्रयास नहीं किया। इससे कर्मचारियों व अधिकारियों में आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि सरकार अब एलआईसी के निजीकरण की ओर कदम बढ़ा रही है। गलत तरीके से एलआईसी एक्ट 1956 में संशोधन कर निजीकरण कर इसको कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर संयुक्त सचिव सोन कुमार त्रिपाठी, सुरेश सोनी, तंजीम अख्तर, रामप्रकाश शुक्ल, विजय त्रिवेदी, सुबोध साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें