फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर दिनदहाड़े युवती को अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के सुगिरा गांव में मंगलवार को दोपहर पांच बाइकों पर आए 12 युवकों ने घर में अकेली युवती को असलहे के बल पर अगवा करने की कोशिश की। युवती को घर से खींचकर ले जाने के दौरान शोरशराबा सुनकर ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी भाग गए। दिनदहाड़े युवती को अगवा करने के प्रयास से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

सुगिरा गांव निवासी 19 वर्षीय युवती मंगलवार की दोपहर घर पर अकेले थी। परिवार के लोग खेत पर फसल की कटाई करने गए थे। दोपहर तकरीबन एक बजे पांच बाइकों पर सवार 12 युवक आए और घर में घुसकर युवती को खींचकर ले जाने लगे। युवती के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा सुनकर पड़ोसियों व गांव के लोगों के आ जाने पर आरोपी भाग गए। ग्रामीणों ने बाइक सवारों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
पीड़ित युवती ने बताया कि 24 घंटे पहले भी बाइक सवार तीन युवक आए थे और अगवा करने का प्रयास किया था। लेकिन शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों युवकों की पिटाई कर दी थी। उस समय देख लेने की धमकी देकर वे भाग गए थे। उधर, प्रभारी कोतवाल सुनील तिवारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि मामला रिश्तेदारी का है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें