महोबा। खन्ना कस्बे में 11वीं कक्षा के छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
खन्ना कस्बा निवासी रमेश प्रजापति सूरत में रहकर मजदूरी करते है। उसके तीन पुत्र नरेंद्र, पुष्पेंद्र व गुड्डन और पत्नी रेखा गांव में रहते हैं। गुरुवार की दोपहर मां व दो भाई खेत पर चले गए। तभी नरेंद्र (17) ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
दोपहर में परिजन खेत से घर लौटे तो नरेंद्र फंदे पर झूलता मिला। मृतक नरेंद्र की मां रेखा ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई वाद-विवाद नहीं हुआ। बेटे ने यह कदम क्यों उठाया, यह समझ में नहीं आ रहा है।