अजनर (महोबा)। सिद्ध बाबा मेला में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में गुरुवार को स्वासा की टीम को पराजित कर जखा की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में इससे पहले खेड़ा ननकारी ने हेवतपुरा की टीम को एक अंक से हराया।
बेरी की टीम ने जय बजरंग अजनर की टीम को 21 अंकों से मात दी। हेवतपुरा की टीम ने कालभैरव अजनर के खिलाड़ियों को 18 अंक से पराजित किया। इसी तरह सूपा ने स्वासा को 12 अंकों से मात दी।
वहीं महिला वर्ग में जखा टीम ने भरवारा,दिदवारा ने बिजयपुर, पुरवा ने शेरगढ़ ,जखा ने पुरवा को टीम को हराया। फाइनल मुकाबले में दिदवारा की टीम को हराकर जखा की टीम ने शील्ड अपने नाम कर ली। मैच में रेफरी की भूमिका बद्री सिंह व विपिन कुमार निभाई। इस दौरान पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत, वन रेंजर सीबी सिंह व थानाध्यक्ष श्याम प्रताप पटेल ने पुरस्कार वितरित किए।