फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबरई इलाके में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। मकरबई गांव में 13 फरवरी को मारपीट में घायल धनीराम की रविवार को मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मारपीट की धारा में दर्ज रिपोर्ट की धारा में अब बदली जाएगी।
विज्ञापन

मकरबई गांव में जमीनी विवाद को लेकर गरीबा पाल और उसके परिवार के ही बच्ची लाल के बीच मारपीट हो गई थी। घटना में धनीराम समेत दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए थे। परिजनों ने बताया कि अस्पताल से ठीक होने पर धनीराम का घर में इलाज चल रहा था।
रविवार को तबियत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दीपक पांडेय ने बताया कि घटना के दिन आरोपी बच्चीलाल, बंदर पाल, मातादीन व सूरज के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपियों का शांति भंग में चालान भी किया गया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले को तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें