महोबा। विकलांग संगठन के अध्यक्ष यशपाल सिंह परिहार बुधवार से लापता है। पिता ने गुुरुवार को कोतवाली में अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समदनगर निवासी जयपाल सिंह परिहार ने बताया कि उनका बेटा यशपाल सिंह विकलांग संगठन का जिलाध्यक्ष है और पूर्व में गोरक्षा समिति का अध्यक्ष रहा है। वह बुधवार की दोपहर एक बजे घर से निकला था, तब से लापता है। उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ जा रहा है।
जयपाल का आरोप है कि डूडा विभाग के कुछ अधिकारी व कर्मचारियों के धांधली करने की शिकायत यशपाल ने आला अफसरों से की थी। इस पर उसके साथ मारपीट की गई थी। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर डूडा के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों पर रिपोर्ट भी दर्ज की थी। इसकी जांच चल रही है। उधर, थाना प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि यशपाल के लापता होने की तहरीर मिली है। यशपाल की तलाश की जा रही है।