महोबा। कबरई व खन्ना पुलिस ने तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कबरई दीपक कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने खनिज अधिनियम व लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के मामले में फरार इरशाद उर्फ सवाली निवासी रमईपुर कानपुर को गिरफ्तार किया है।
इसी तरह खन्ना थाने की पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में फरार हेमंत उर्फ महेंद्र व उसकी पत्नी राजकुमारी निवासी खिरूही को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।