फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की मौत के मामले में फरार पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कबरई के ब्लॉक प्रमुख व प्रसपा के प्रदेश महासचिव छत्रपाल यादव की धमकी से परेशान अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक के आत्महत्या के मामले में सभी सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ब्लॉक प्रमुख व उसके भतीजे विक्रम यादव को पुलिस रविवार को ही जेल भेज चुकी है, जबकि शेष पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया। 24 घंटे के अंदर सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक के आत्महत्या के मामले में उनके बड़े बेटे राहुल पाठक ने ब्लाक प्रमुख छत्रपाल यादव व भतीजे विक्रम यादव, आनंद मोहन यादव, रवि सोनी, मनीष चौबे, अंकित सोनी व अभय प्रताप सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने छत्रपाल यादव और विक्रम यादव को रविवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में शामिल कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे, एसआई विमल सिंह, एसआई उपेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ हमीरपुर चुंगी से अधिवक्ता की मौत के मामले में फरार आरोपी आनंद मोहन यादव, रवि सोनी व मनीष चौबे निवासी गांधीनगर, अंकित सोनी निवासी फतेहपुर बजरिया व अभय प्रताप सिंह निवासी समदनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने सुसाइड नोट के साथा अधिवक्ता की डायरी कब्जे में ली है। कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि हैंडराइटिंग मिलान के लिए डायरी व सुसाइड नोट फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा जाएगा। तभी अधिवक्ता द्वारा ही सुसाइड नोट लिखे जाने की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें