फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ताप रहे ग्रामीणों को अधमरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। क्षेत्र के रिवई सुनैचा गांव में कुछ लोगों ने गाली-गलौज करने का विरोध करने पर चार लोगों को लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने महिला ने आरोपियों पर सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रिवई सुनैचा निवासी राजेंद्र सिंह पड़ोस कुछ लोगों के साथ गुरुवार की रात घर के बाहर बैठकर आग ताप रहे थे। उसी दौरान गांव के ही अमन सिंह, विमल सिंह, छोटू सिंह साथी मटौंध, बांदा निवासी रजत सिंह, हिमांशु सिंह, रियाज व चार अन्य लोग वहां आए। आरोपियों ने बेवजह गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर पत्नी, बेटे और बेटी बीच-बचाव करने पहुंची, तो उनकी भी पिटाई कर दी।
झगड़े में राजेंद्र के साथ ही पत्नी पुष्पा सिंह के अलावा मंगी कुशवाहा व खड़क सिंह भी घायल हो गए हैं। उनकी हालत देख आसपास के लोग दौड़े, तो हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों ने पीछा करके रियाज को दबोच लिया, लेकिन बाद में वह भाग गया। पुष्पा ने आरोपियों पर सोने की चेन लूटने का आरोप भी लगाया है। थाना प्रभारी दीपक पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा जा रही है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें