फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौंसा मंदिर परिसर में बोरिंग होगी, सोलर पैनल भी लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। बेलाताल स्थित धौंसा मंदिर परिसर में बोरिंग कराई जाएगी। साथ ही सोलर प्लांट भी लगाया जाएगा। इस बावत डीएम सतेंद्र कुमार ने निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को डीएम श्रीगोपाल जी महाराज मंदिर के दर्शन करने गए थे। वहां ग्रामीणों ने उन्हें पानी और प्रकाश की समस्या बताई थी।
विज्ञापन

डीएम ऐतिहासिक धौंसा मंदिर पहुंचे और श्री गोपाल जी महाराज के दर्शन किए। मंदिर की व्यवस्थाओं व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मंदिर के प्रबंधक महंत श्री हरिदास जी महाराज ने डीएम को पानी की समस्या के बारे में बताया।
कहा कि पानी की उचित व्यवस्था न होने की वजह से रबी की फसल की बुआई नहीं हो सकी है। इससे खेत खाली पड़े हैं। पशुओं को चारा व संतों को भोजन की व्यवस्था होना मुश्किल है। डीएम ने 15 दिन के अंदर समस्या समाधान का भरोसा दिया है। इसके पहले डीएम ने जैतपुर स्थित गोशाला, सीएचसी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम मोहम्मद उवैश समेत कई व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें