महोबा। सदर तहसील स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के समीप युवक ने महिला से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर महिला के पुत्र को पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक समेत दो लोगों मे खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है।
एक मोहल्ला निवासी महिला अपने पुत्र के साथ शुक्रवार को रजिस्ट्रार कार्यालय गई थी, तभी विक्रम पटेल नामक युवक ने महिला से छेड़खानी कर दी। महिला व उसके बेटे ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने मारपीट कर दी। जिससे किशोर घायल हो गया। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़िता ने शहर कोतवाली पहुंच पूरी घटना बताई। तब पुलिस ने घायल मां-बेटे को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को शहर कोतवाली में विक्रम पटेल व एक अन्य के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व धमकी का मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी शशि कुुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।