फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की शिकायत करने पर आरोपियों ने घर में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के पिड़ारी गांव में चोरी की शिकायत करना पीड़ित परिवार को महंगा पड़ गया। नाराज आरोपियों ने शिकायतकर्ता के मकान में आ लगा दी। इससे उसे हजारों का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना कबरई में सौंपी है।
विज्ञापन

पिड़ारी गांव निवासी रघुवीर पुत्र भवानीदीन ने थाना कबरई में तहरीर देकर बताया कि आठ जनवरी की रात गांव के ही दो लोग उसके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ले गए थे। जिसकी लिखित शिकायत उसने सुराहा चौकी पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि चोरी की शिकायत करने से नाराज आरोपियों ने रविवार की रात उसके मकान में आग लगा दी। इससे घर में रखा करीब 70 हजार रुपये का सामान जल गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी किसी भी समय परिवार के साथ अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें