फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के माल के साथ दो आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास से यातायात प्रभारी अरविंद कुमार मिश्रा के आवास से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना में शामिल दो आरोपियों को चोरी के माल से साथ गिरफ्तार किया है। यातायात प्रभारी के सरकारी आवास से 19 नवंबर की रात चोरों ने 25 हजार की नगदी व सोने की चेन चोरी कर ली थी।
विज्ञापन

जिसका मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज किया गया था। शनिवार को कोतवाली के एसआई मुबीन अली ने छतरपुर रोड से दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तनिश गुप्ता निवासी कैलाशपुरी बांदा व एक नाबालिग शामिल है। जिनके पास से 84 हजार की नगदी, घटना में प्रयुक्त आरी ब्लेड आदि बरामद किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें