फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज इंस्पेक्टर को पीटने में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से हो रहे बालू खनन को रोकने गए खनिज इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र पर हमला करने के आरोपी पंकज कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभी तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मामले में अभी पांच और लोगों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

खनिज इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र को कुलपाहड़ क्षेत्र के दादरी घटेरा में बालू का अवैध तरीके से खनन किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर वह 18 अक्तूबर को दादरी घटेरा इलाके में गए थे। वहां उन्होंने बालू से लदा एक ट्रैक्टर और उसके चालक को पकड़ा था।
इसकी सूचना पाकर बालू के अवैध खनन के कारोबार से जुड़े आरोपी ने साथियों के साथ मौके पर पहुंच कर खनिज इंस्पेक्टर से मारपीट की थी। साथ ही उनके साथ धक्का मुक्की करके ट्रैक्टर व चालक को छुड़ा ले गए थे। मामले में पुलिस ने महेंद्र पाठक समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने महेंद्र को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसके साथी पंकज कुमार को क्षेत्र से ही पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें