फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के सुभाष नगर में दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करने व मारपीट कर घर से निकाल देने के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी दयाराम ने अपनी पुत्री पूजा की शादी तीन वर्ष पहले प्राइवेट बस स्टैंड निवासी सौरभ वर्मा के साथ की थी। शादी के समय सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया गया था लेकिन ससुराल के लोगों द्वारा और दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
एक सप्ताह पहले महिला के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने घर पहुंच पिता को पूरी घटना बताई। पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सौरभ वर्मा, सास शीला, देवर सोनू व रानू और ननद रक्षा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली गलौज व धमकी का मामला दर्ज किया है। मामले की विवचेना एसआई सुमित नारायण को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें