फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के कमरे में फांसी पर लूटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के करहराखुर्द गांव में निधि देवी (32) का शव घर के कमरे में फांसी से लटकता मिला है। परिजनों ने निधि के ससुराल वालों पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करहराखुर्द गांव निवासी रामसिंह की शादी थाना अजनर के महुआ बांध गांव निवासी बाबूलाल की बेटी निधि देवी के साथ दस वर्ष पूर्व हुई थी। बुधवार को पति खेतों पर काम करने गया था। देर शाम घर वापस लौटने पर पत्नी का कमरे में फांसी पर लटकता शव देख उसके होश उड़ गए। सूचना पुलिस व मायके के लोगों को दी गई। इस पर गौरहारी चौकी प्रभारी शिवरतन गुप्ता, कोतवाली चरखारी के एसएसआई विमल सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंच गए और जांच की।
रामसिंह ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। उधर महुआबांध गांव निवासी निधि के चाचा धर्मेंद्र ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी है। चौकी प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा कि निधि ने आत्महत्या कि या उसके साथ कुछ और हुआ। घटना से मृतका के तीन बच्चों अरमान (9), पुत्री सिंदूरी (6) व गगन (3) का रो-कर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें