फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी की गठित टीमें भी पूर्व एसपी को नहीं ढूंढ सकीं

विज्ञापन
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत मामले में चित्रकूटधाम मंडल के आईजी के. सत्यनारायण द्वारा गठित आठ टीमें अभी तक निलंबित एसपी मणीलाल पाटीदार का सुराग नहीं लगा सकी, जिससे क्रशर कारोबारी के परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन

तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार द्वारा क्रशर कारोबारी से छह लाख रुपये की मांग करने के बाद क्रशर कारोबारी ने सात सितंबर को वीडियो वायरल कर हत्या होने की भी संभावना जताई थी। आठ सितंबर को इंद्रकांत को गोली लग गई और 13 सितंबर को मौत हो गई।
शासन ने आईपीएस मणिलाल पाटीदार को निलंबित कर दिया था। आईजी ने आईपीएस की गिरफ्तारी को आठ टीमें गठित की थी। टीमें गुजरात और राजस्थान में कई दिन तक डेरा जमाए रहीं, लेकिन पाटीदार का 15 दिन बाद भी सुराग तक नहीं लगा सकी और वापस लौट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें