फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : दो और इंस्पेक्टरों का मंडल से बाहर तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत मामले के बाद जिले में पुलिस महकमे में फेरबदल का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को शासन ने दो और इंस्पेक्टरों का मंडल से बाहर तबादला कर दिया। एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने दोनों इंस्पेक्टरों को कार्यमुक्त भी कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक, शासन ने महोबा कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह को मैनपुरी और पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर उमेश कुमार का फतेहगढ़ तबादला किया है। कारोबारी मामले की एसआईटी द्वारा जांच करने के बाद जिले में पुलिस महकमे में फेरबदल के चलते अब तक 41 पुलिसकर्मियों का तबादला चित्रकूटधाम मंडल और मंडल से बाहर किया गया है। इनमें पांच इंस्पेक्टर, सात दरोगा, आठ हेड कांस्टेबल और 21 सिपाही शामिल हैं। वहीं निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार का अभी तक पुलिस की कई टीमें सुराग तक नहीं लगा सकी हैं।
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार द्वारा छह लाख रुपये मांगने और अपनी हत्या होने का एक वीडियो सात सितंबर को वायरल किया था। इसके बाद कारोबारी को आठ सितंबर को गोली लग गई थी। 13 सितंबर को कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। शासन ने कारोबारी की मौत मामले की जांच एसआईटी की तीन सदस्यीय टीम से कराई थी। इसके बाद से जिले में पांच साल से ज्यादा समय से जमे पुलिस कर्मियों पर स्थानांतरण की गाज गिरना शुरू हुई थी, जो थमने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें