फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों में धावा बोलकर चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद बिखरा सामान दिखाता पीड़ित - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कनकुआ (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम रावतपुरा में बुधवार की रात चोरों ने दो मकानों में धावा बोलकर नगदी समेत लाखों रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। सुबह जब परिजन जागे तो ताले टूटे व सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ितों के घर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम रावतपुरा निवासी दलपतराम कुशवाहा बुधवार को अपने चचेरे भाई का इलाज कराने के लिए मेडिकल कालेज झांसी गया था। घर पर उसकी पत्नी फूला व पुत्री प्रेमवती थी। जो एक कमरे में लेट गई। तभी चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे और दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी तीन हजार की नगदी, मां-बेटी के घर में रखे पांच तोला सोना व करीब 50 हजार रुपये कीमत के चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
इसके बाद चोरों ने गांव के ही नरेंद्र बाबू शर्मा के मकान को निशाना बनाया। घटना के समय नरेंद्र खेतों की रख वाली करने गया था जबकि परिजन घर पर थे। रात में चोरों ने मकान के कमरे का ताला तोड़कर 10 हजार की नगदी व जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने थाना महोबकंठ में घटना की सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि सौरा चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। थानाध्यक्ष महोबकंठ आनंद कुमार का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। चौकी प्रभारी को जांच के लिए भेजा गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें