फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय कुएं में गिरा मासूम, बचाने में दादी और बुआ भी कूदीं

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। थाना श्रीनगर के ग्राम सलारपुरा में खेलते समय मासूम कुएं में गिर गया। यह देखकर नजदीक में खेत में काम कर रही दादी व बुआ मासूम को बचाने के लिए कुएं में कूद गईं। तीनों को डूबता देख ग्रामीणों व परिजनों ने रस्सी डालकर किसी तरह सभी को बाहर निकला। दादी व नाती की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम सलारपुरा निवासी चंद्रशेखर कुशवाहा गुरुवार को परिवार समेत खेतों में मूंगफली की फसल उखाड़ रहा था। समीप में ही चंद्रशेखर का ढाई माह का मासूम बेटा मोक्ष खेल रहा था। तभी खेलते खेलते वह खेत में बने कुएं के समीप पहुंच गया और गिर गया। मासूम के पानी में गिरने की आवाज आने पर परिजन दौड़ पड़े। उसे बचाने के लिए दादी हल्कीबाई (60) व बुआ पानकुंवर (17) भी कुएं में कूद गईं। सभी डूबने लगे। इसके बाद कुएं में गहराई होने के चलते ग्रामीणों ने रस्सी डालकर किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। मासूम व दादी की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में किसी के हताहत न होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें