फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस और पूर्व एसओ की तलाश में दबिश दे रही टीमें

विज्ञापन
मृतक कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मामले में नामजद कबरई के तत्कालीन एसओ देवेंद्र शुक्ला की गिरफ्तारी को गठित टीमों ने शनिवार को झांसी में उनके ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली। उधर, पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार की गिरफ्तारी के लिए भी भेजी गईं दो टीमें उनका पता लगाने में जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन

कबरई कस्बे के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की आठ सितंबर को गोली लगने के बाद 13 सितंबर को कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद धारा 307 का मुकदमा 302 में पूर्व एसपी, पूर्व एसओ कबरई, ब्रह्मदत्त और सुरेश सोनी के खिलाफ तरमीम हो गया था। इसके बाद एसआईटी की जांच में आत्महत्या का मामला निकलने पर अब धारा 302 का मुकदमा धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) में तरमीम हो गया।
घटना के करीब 25 दिन बीतनेे के बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर चित्रकूटधाम मंडल के आईजी के. सत्यनारायण ने पूर्व एसपी, पूर्व एसओ और विवेचना में आए निलंबित सिपाही अरुण यादव की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश करने को कहा। दो दिन से टीमें आरोपियों के क्षेत्र में डेरा डालकर उनका पता, ठिकाना तलाश करने में जुटी हुईं हैं, लेकिन अभी तक टीमें किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकीं हैं।
विज्ञापन

सुरेश, ब्रह्मदत्त को न्यायालय ने भेजा जेल क्रशर कारोबारी इंद्रकांत मामले में विस्फोटक डीलर सुरेश सोनी और अजय इंटरप्राइजेज के ब्रह्मदत्त को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय लखनऊ में पेश किया। पेशी के बाद अपर जिला जज ने दोनों
आरोपियों को लखनऊ जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों पर इंद्रकांत को आत्महत्या को प्रेरित करने, मामले में साजिश रचने और भ्रष्टाचार निवारण एक्ट का मुकदमा दर्ज है। दोनों पर मुकदमा भी भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट लखनऊ में चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें