फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब भट्ठी पकड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना खरेला पुलिस ने कुड़ार गांव में शराब भट्ठी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खरेला अनूप कुमार दुबे के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसआई उमेश कुमार, कांस्टेबल हवन कुमार यादव, सोहित कुमार ने टीम के साथ कुड़ार गांव में छापा मारकर एक स्थान पर संचालित अवैध शराब भट्ठी पकड़ी। पुलिस ने मौके से 20 लीटर अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरण, लोहे की टंकी, एल्युमीनियम का भगौना, पाइप आदि बरामद किया।
विज्ञापन

इस अवैध कारोबार में लिप्त जगदीश राजपूत व शिवचरन कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना खरेला के एसआई जाकिर अली ने ऐंचाना मोड़ के पास से बब्लू यादव को 25 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें