महोबा। शहर के रोडवेज बस स्टैंड में मंगलवार को एक महिला ने जमकर हंगामा किया। रिश्तेदारी से लौटे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर महिला ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। पति व उसका नाबालिग बेटा महिला को जबरन बस में बैठाने लगे।
महिला ने बस में बैठने से मनाकर दिया। करीब आधा घंटे तक रोडवेज बस में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस दौरान बस स्टैंड में मौजूद तमाम यात्री तमाशबीन बने रहे। बाद में परेशान पति महिला को छोड़कर अपने बच्चों के साथ गंतव्य के लिए रवाना हो गया। (संवाद)