पनवाड़ी (महोबा)। गंगा दशहरा पर्व पर झारखंड नदी में नहाने के दौरान डूब रहे बड़े भाई को बचाने में छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना महोबकंठ के लोहरगांव निवासी जुगल किशोर नायक खेती-किसानी का काम करते हैं। उनका बड़ा पुत्र आकाश घर पर रहता है जबकि छोटा पुत्र विकास (17) 11वीं का छात्र था। रविवार को गंगा दशहरा का पर्व होने के चलते दोनों भाई नगाराघाट पर नहाने गए थे। तभी आकाश डूबने लगा। बड़े भाई को बचाने के लिए विकास ने नदी में छलांग लगा दी।
दोनों भाइयों को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बाहर निकाला। परिजनों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी पनवाड़ी ले गए। जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया जबकि आकाश का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।