फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल बराती की उपचार दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कुलपहाड़-नौगांव मार्ग में मवईया तिगैला के समीप बरातियों से भरी पिकअप पलटने से घायल हुए 14 लोगों में एक बराती की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जनपद बांदा के गढ़ी घाट से शनिवार की शाम बरात वापस टकटौली-मऊरानीपुर लौट रही थी। तभी मवईया तिगैला के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में 14 लोग घायल हो गए थे। सात की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी जैतपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां टकटौली मऊरानीपुर निवासी दयाराम (52) की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि शेष छह का इलाज अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है।
परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद एंबुलेंस आने में देरी होने से घायलों को समय से उपचार नहीं मिल सका। जिससे दयाराम की मौत हो गई। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। घटना से मृतक की पत्नी राजवती व दो पुत्र देवेंद्र (10) और छोटू (08) का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें