श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भैरवगंज निवासी भग्गू कुशवाहा की पुत्री सविता (17) की शुक्रवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई।
परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष संजय शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। (संवाद)