महोबा/खरेला। जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत पांच लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
थाना खरेला के सलुआ गांव निवासी गणेश प्रजापति (75) ने शुक्रवार की रात किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी चरखारी ले गए। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। थाना प्रभारी अनूप दुबे का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
इसी तरह गांधीनगर निवासी अंकित (22), नयापुरा नैकाना निवासरी मुख्तार (19), उटिया कबरई निवासी सत्यजीत (25) व बिलवई निवासी कामता (50) ने घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।