अजनर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आरबीएसके स्वास्थ्य टीमों द्वारा आंगनवाड़ी और विद्यालयों में 0-18 वर्ष के बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जैतपुर से आई टीम ने अकौनी और आरी मे 99 बच्चो की स्क्रीनिग की।
टीम ने अकौनी में आंगनबाड़ी केंद्र में 47 तथा प्राथमिक विद्यालय में 09 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उधर, स्वास्थ्य टीम ने आरी के आंगनबाड़ी केंद्र में 33 एवं प्राथमिक विद्यालय में 10 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। टीम में डॉ. आशुतोष सोनी, महेंद्र कुमार, मधुलता, डॉ. प्रेमनारायण शर्मा, अमित गंगेले, संगीता देवी मौजूद रहीं। (संवाद)