फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो किशोर समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क हादसों में दो किशोर समेत छह लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिलवई निवासी मनी कुमार (17) किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में अचानक आए अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया। इसी तरह मझगवां निवासी हृदेश (15), खुदेही निवासी रमा (36), रगौली निवासी पुष्पेंद्र (28), जतौरा निवासी देवेंद्र (39) और ेकांशीराम कॉलोनी निवासी आशीष (20) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें