फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कस्बा चरखारी में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के लोहारी गांव निवासी दयाराम पाल का पुत्र दुर्जन (30) रविवार की शाम बाइक से कस्बा चरखारी आया था। लौटते समय मेला मैदान के समीप सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। देर रात उसकी मौत हो गई।
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में मोहल्ला आलमपुरा निवासी नीरज बाइक से किसी कार्य से कस्बा चरखारी जा रहा था। बजरिया के समीप बाइक फिसलने से वह घायल हो गया। उसके सिर व पैर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं बजरंग चौक निवासी अरुण बाइक से मुख्य बाजार जा रहा था। रास्ते में अन्ना मवेशी से बचने के चक्कर में बाइक अंसतुलित होकर गिरने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन

इसी तरह बीजा नगर निवासी बड़ी बहू , पनवाड़ी निवासी पूर्वांशी , विवेकनगर निवासी अनिल , कस्बाथाई निवासी रामदेवी, सतारी निवासी सूरज , सालट निवासी मनोज व काली पहाड़ी निवासी प्रताप अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें