फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं स्पोर्ट्स एकेडमी ने बांदा को हराया

विज्ञापन
अमित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते रिटायर्ड जेलर कृष्ण चंद्र चौबे। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। हमीरपुर रोड पर साईं स्पोर्ट्स एकेडमी में चल रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में शनिवार को साईं स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने बांदा को हरा दिया। साईं स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने 20 ओवर के मैच में 19 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी अमित को मिला।
विज्ञापन

साईं स्पोर्ट्स एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांदा ने निर्धारित 20 ओवरों में 201 रन बनाए। बांदा की तरफ से हर्षित 121, सचिन 57 और सुभाष ने 10 रन बनाए। साईं स्पोर्ट्स एकेडमी की तरफ से रजत और रजनीकांत ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साईं स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने 201 रन के लक्ष्य को एक ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। साईं स्पोर्ट्स एकेडमी की तरफ से अमित 92, रेवती 55 और मानस ने 28 रनों का योगदान दिया।
मैन ऑफ द मैच अमित रहे। उन्हें मैच के मुख्य अतिथि रिटायर्ड जेलर कृष्ण चंद्र चौबे ने पुरस्कार दिया। इस दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन राय, उपाध्यक्ष सौरव शर्मा, अमित श्रुति और सचिव अब्दुल तारिक मौजूद रहे। मैच में स्कोरिंग हर्ष और तरुण ने की। जबकि, अंपायरिंग उदित नारायण व साहिल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें