फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महोबा में बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म, 11 माह बाद माता-पिता के पास दिल्ली पहुंच सुनाई आपबीती

Fri, 29 Jan 2021 09:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में महोबा के श्रीनगर थाना के एक गांव में दादा के पास रह रही 13 वर्षीय बालिका से गांव के ही 16 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। डरी सहमी बालिका ने 11 माह तक किसी को कुछ नहीं बताया। एक सप्ताह पहले माता-पिता के पास दिल्ली पहुंची बालिका ने पूरी घटना बताई। तब पिता ने नई दिल्ली के अमर बिहार थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


मामला महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र का होने के चलते यहां स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी 13 वर्षीय बालिका अपने दादा के यहां रहती है जबकि माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं।

13 फरवरी 2020 को बालिका शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। तभी गांव के ही किशोर ने बालिका को एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी बालिका ने घर में किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले बालिका अपने माता-पिता के पास दिल्ली पहुंची और उन्हें पूरी घटना बताई। पिता ने नई दिल्ली के अमर बिहार थाने में घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अपराध संख्या शून्य में मामला दर्ज कर महोबा जिले के थाना श्रीनगर को मामला स्थानांतरित कर दिया। थानाध्यक्ष श्रीनगर संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें